करनी करे तू काली पापो से न डरे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन विविध भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

करनी करे तू काली पापो से न डरे,

खुद पाप पूंजे है तो भगवान क्या करे,

भगवान क्या करे भगवान क्या करे,

उसने तुझे बनाया शुभ कर्म के लिए,

सत की करी न संगत धन के लिए मरे,

धन के लिए मरे तो भगवान क्या करे,

करनी करे तू काली पापो से न डरे....

उपर से भुगले जैसे भगती किया करे,

अन्दर चले कतरनी पल पल में शल करे,

पल पल में शल करे तो भगवान क्या करे,

करनी करे तू काली पापो से न डरे......

तूने कर्म कर्म को बदनाम कर दिया,

खुद बेईमान है तो ईमान क्या करे,

करनी करे तू काली पापो से न डरे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।