मैया तेरे द्वारे बाला जोगी आयो

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मैया तेरे द्वारे बाला जोगी आयो,

यशोदा तेरे द्वारे बाला जोगी आयो,

बाला जोगी आयो,एक भोला जोगी आयो,

मैया तेरे ........

अंग भभूत गले मुंड माला शेषनाग लिपटायो,

बाँको तिलक भाल मे चंदा घर घर अलख जगायो,

मैया तेरे .....

ले भिक्षा चली नंदरानी कंचन थाल सजायो,

लो भिक्षा अब जो भी जाओ मेरो लाल डरायो,

मैया तेरे...

ना चाहिए तेरी दौलत दुनिया ना ये कंचन माया,

तेरे लाल का दर्श करा दे मैं बड़ी दूर से आयो,

मैया तेरे....

पंच बेर परिकम्मा करके श्रृंगी नाद बजायो,

‘सूर’श्याम बलिहारी यांपे अपनो भाग जगायो,

मैया तेरे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।