बाबा तेरे नाम लिख दी है अर्जी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरे नाम लिख दी है अर्जी ,

तू सवारे न सवारे तेरी मर्जी

साई तेरे नाम लिख दी है अर्जी...

तेरी मर्जी बाबा हमे पास भुलाले,

तेरी मर्जी बाबा हमे दूर हटा दे,

तेरे हाथो में छोड़ी है डोरी,

पास भुला दूर हटा ये तेरी मर्जी,

बाबा तेरे नाम लिख दी है अर्जी ,

सांसो की डोरी तेरे हाथो में धड़कन की डोरी तेरे हाथो में,

तेरे हाथो में जीवन की डोरी तू चलाये ना चलाये तेरी मर्जी,

बाबा तेरे नाम लिख दी है अर्जी ,

जग एक तमाशा तू इक मदारी,

सब तेरी लीला ओ लीला धरि,

दास ने तेरे नाम लिख दी है अर्जी,

तू अपनाये ना अपनाये तेरी मर्जी,

बाबा तेरे नाम लिख दी है अर्जी ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।