चलो अमरनाथ दर्शन करिये

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

चलो अमरनाथ दर्शन करिये ये है भोले का द्वार दर्शन करिये,

ख़ाली जाना नहीं झोली भरिये,बाबा का ज़रा ध्यान करिये,

भोले का ध्यान करिये,

ॐ शिव ॐ शिव जपिये शिव जी का नाम सुबहो शाम जपिये,

लाज मेरी भोले नाथ जी रखना,

देके वरदान मेरी ख़ाली झोली भरना,

शिव जी हो सुनियो अर्ज मेरी दुःख दूर करना दासी पे भोले नाथ बाबा दया करना,

भोले नाथ जी दया करिये भक्तो को वरदान दीजिये,

बाबा का ज़रा ध्यान करिये,

भोले का ज़रा ध्यान करिये....

अमर नाथ बाबा सच्चा तेरा धमा है मैंने भी सुना बाबा तेरा बड़ा नाम है,

करो कल्याण मेरा बाबा बर्फानी इनके विश्वाश आई द्वार पे दीवानी,

शिव शम्बू कल्याण करिये,

भक्तो को वरदान दीजिये,

भोले का ज़रा ध्यान करिये....

चलो अमरनाथ दर्शन करिये ये है भोले का द्वार दर्शन करिये,

ख़ाली जाना नहीं झोली भरिये,बाबा का ज़रा ध्यान करिये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।