सुनले बाबा मेरे

संजय मित्तल
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

सुनले बाबा मेरे आया सारी दुनिया से हारा आया दर पे तेरे,

बम बम भोले मेहर करो ना भोले मेहर करो न,

तुझसे छुपा ना कुछ भी बाबा तू तो अंतर यामी है,

सब जाने तेरे खेल निराले मैं सेवक तू स्वामी है,

बाबा दुखड़े हरो झोली सुख की भरो,

येही फर्याद लाया हु मैं चरणों में तेरे,

बम बम भोले मेहर करो ना भोले मेहर करो न,

तुम हो ओगड़ दानी ऐसे बिन माँगे ही दे देते,

शरणघत के सिर पर बाबा हाथ तुम्ही तो धर देते,

तुम दयालु बड़े हो किरपालु बड़े सारी दुनिया में गूंजे बाबा जयकारे तेरे,

बम बम भोले मेहर करो ना भोले मेहर करो न,

हे कैलाशी वासी भोले हे अभियंकर शिव शंकर,

हे जोगी तप धारी अगोरी इस निर्मल पर किरपा कर,

अब तो आवो प्रभु ना तरसावो प्रभु तेरा अक्षय कमंडल में भंडारे है भरे,

बम बम भोले मेहर करो ना भोले मेहर करो न,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।