श्याम जैसा देव कोई और नहीं होना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम जैसा देव कोई और नहीं होना,

सज धज के बैठा मंदिर में लगे सोहना सोहना,

श्याम जैसा देव कोई और नहीं होना....

श्याम धनि खाटू वाले का सबपे जादू छाया,

शीश मुकट कानो में कुण्डल रूप तेरा मन भाया,

नजर उतरो कर दे ना कोई इस पे जादू टोना,

श्याम जैसा देव कोई और नहीं होना

इतर की खुशभु में लटके फूलो की लड़ियाँ,

तेरा दर्शन करके आई मेरे जीवन में शुभ घड़ियाँ,

तेरी किरपा से महका मेरे घर का कोना कोना,

श्याम जैसा देव कोई और नहीं होना

जबसे तुम को देखा बाबा मैं तो हुआ तुम्हरा,

भीमसेन राम अवतार का तुम बिन नहीं गुजरा,

और नहीं कुछ भये मुझको तुम बिन श्याम सलोना,

श्याम जैसा देव कोई और नहीं होना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।