किरपा करो मेरे श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किरपा करो किरपा करो किरपा करो मेरे श्याम,

तेरे दर पे आया बाबा रखदे सिर पर हाथ,

किरपा करो किरपा करो किरपा करो मेरे श्याम,

खाटू माहि आप विराजो भक्तो के हितकारी,

दुनिया में तेरा डंका बाजे खाटू श्याम बिहारी,

कलयुग का अवतार श्याम जी बाबा तेरा नाम,

किरपा करो किरपा करो किरपा करो मेरे श्याम,

पीतव्सन पीताम्बर गल वैजन्ती माला,

कानो में तेरे कुण्डल चमके नैन लगे मतवाला,

जो भी तेरे द्वारे आया होते पुराण काज,

किरपा करो किरपा करो किरपा करो मेरे श्याम,

सुनके तेरी महिमा बाबा मैं भी द्वारे आया,

तेरे चरणों में मिल जाये मुझको थोड़ी छाया,

महाराज कहे गुलशन आजा ले बाबा का नाम,

किरपा करो किरपा करो किरपा करो मेरे श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।