तेरी सब व्याधा कट जाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी सब व्याधा कट जाये,

श्री राधे राधे बोलन से,

सब पाप नाशनी श्री राधे,

संताप नाशनी श्री राधे

सब तेरे कष्ट हर जाए श्री राधे राधे बोलन से,

तेरी सब व्याधा कट जाये.....

राधा अमृत की है धारा,

जो भी डूबा उसको तारा,

भाव सागर तू तर जाए श्री राधे राधे बोलन से,

तेरी सब व्याधा कट जाये

तू राधे राधे रट प्यारे,

राधे राधे राधे राधे राधे,

मिल जायेगे मुरली वाले,

तेरे नैनो में बस जाए श्री राधे राधे बोलन से,

तेरी सब व्याधा कट जाये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।