श्याम का नाम मुझे मस्त बना देता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम का नाम मुझे मस्त बना देता है,

श्याम सागर में डूब जाता हु मैं,

दर्दो दिल गम के भूल जाता हु मैं,

श्याम का नाम मुझे मस्त बना देता है,

जब भो पुकारू मैं मेरे बंसी बजाइया को,

हर बार देखा हु मेरे हर दम कन्हियाँ को,

सपनो में आता है दिल को लुभाता है,

उलझे ख्यालो से मेरा मन छुड़ाता है,

आके चुपके से मेरे सपने वो,

तान मुरली से गज़ब की सुना देता है,

श्याम का नाम मुझे मस्त बना देता है,

कई बार तो ये दिल बड़ा गम गीन होता है,

उस वक़्त सवालिया मेरे नजदीक होता है,

चुप चाप में भी वो चुप चाप होता है,

खामोश रह कर भी दिल में हलचल मचाता है,

होश रहता नहीं कुछ भी कहता नहीं,

मीठी मुश्कान से दिल को लुभा लेता है,

श्याम का नाम मुझे मस्त बना देता है,

मैं याद में उनकी सभी कुछ भूल जाता हु,

लेकर के उनका नाम ख़ुशी के गीत गाता हु,

ये ज़िंदगी मेरी यही गुजर जाए,

हर वक़्त धड़कन से मेरी आवाज ये आये,

श्याम सरकार है बड़ा दिल दार है,

आज वनवारी तुझसे दिल से नमन करता है,

श्याम का नाम मुझे मस्त बना देता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।