राम जी से पूछा हनुमान जी से पूछा

पारंपरिक
हनुमान जी भजन दुर्गा भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम जी से पूछा हनुमान जी से पूछा,

भेरो जी से पूछा घनश्याम जी से पूछा,

कौन है वो जिसके आगे सिर आप का भी झुक जाता है,

सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है,

ब्रह्मा ने विष्णु से पूछा विष्णु जी ने शंकर से,

नदियों ने सागर से पूछा धरती माँ ने अम्बर से,

किसकी शक्ति से जग का हर प्राणी शक्ति पाटा है,

सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है...

एक दिन किया सवाल ये मैंने सूरज चाँद सितारों से,

लाते हो निष् दिन उजिआरा तुम किसके भण्डारो से,

कौन भेजता है तुम को और वापिस कौन भूलता है,

सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है,

ज्ञानू से अकबर से जब ये पूछा बातो बातो में,

रात रात भर भक्त भूलते है किसको जाग्रतो में,

नाम क्या उस माँ जिसके गुण सारा जग गाता है,

सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।