क्या मांगो जो रहे हमेशा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

क्या मांगो जो रहे हमेशा

इस जीवन का क्या है भरोसा,

आखो में बस तेरी तस्वीर हो,

ऐसी कन्हियाँ मेरी तकदीर हो,

क्या मांगो जो रहे हमेशा...

बड़े बड़े धनवानों का सब कुछ यही पे छूट गया,

यु लगता जैसे कोई अपना ही उन्हें लूट गया,

तेरा नाम ही मेरी जागीर हो,

ऐसी कन्हैया मेरी तकदीर हो,

क्या मांगो जो रहे हमेशा.....

तेरी यारी छोड़ के दुनिया झूठे मीत बनाती है,

संकट का जब वक़्त है आता याद तुम्हारी आती है,

हाथो में तुमसे मिलने की लकीर हो,

ऐसी कन्हैया मेरी तकदीर हो,

क्या मांगो जो रहे हमेशा.....

सेवा अपनी देकर तूने मान दिया इंसान को,

भूल नहीं सकता है रोमी तेरे इस एहसान को,

अंत समय में यमुना जी का तीर हो,

ऐसी कन्हैया मेरी तकदीर हो,

क्या मांगो जो रहे हमेशा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।