मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया

संजय मित्तल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया,

बना तू मेरा न बना मैं तेरा,

मेरे श्याम तूने ये क्या कर दिया,

बना तू मेरा न बना मैं तेरा,

तूने लुटाया मैंने उड़ाया,

किरपा को तेरी समज मैं न पाया,

रिश्ता है क्या श्याम तेरा और मेरा,

बना तू मेरा न बना मैं तेरा,

दुःख गद्दी में सब आंसू बहाते,

मेरी हर ख़ुशी में ये थम नहीं पाते,

करू कैसे श्याम शुकरियाँ मैं तेरा,

बना तू मेरा न बना मैं तेरा,

नजर जो करी मुझपे सब पे ही करना,

धरती का कोई भी कोना बचे न,

कहे हर कोई श्याम है बस मेरा,

बना तू मेरा न बना मैं तेरा,

मेरी गलतियों को कभी भी न गिन न,

चरण रज का हक न हमसे कभी छीन न,

निर्मल मिटा दो ये जन्मो का फेरा,

बना तू मेरा न बना मैं तेरा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।