लेते हैं विदा हम आपसे गलती क्षमा करना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लेते हैं विदा हम आपसे गलती क्षमा करना,

लेते हैं विदा हम आपसे श्री श्याम भजन गा कर गलती क्षमा करना,

माताओं बहनों को प्रणाम हमारा है,

सब सुनने वालों को प्रणाम हमारा है,

कुछ कहने सुनने में हमसे कोई भूल हुई हो तो,

गलती क्षमा करना.......

कैसे चुकाएंगे जो प्यार मिला हमको,

कैसे भुलाएंगे जो दुलार मिला हमको,

हम कामना करते हैं प्रभु से मिलते रहे हर बार,

बढ़ता रहे यह प्यार...गलती क्षमा करना ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।