अरे मन मुसाफिर निकलना पड़ेगा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

अरे मन मुसाफिर निकलना पड़ेगा।

ये काया का घर खाली करना पड़ेगा ॥

किराये के क्वाटर को तू क्या सम्भाले,

क्वाटर का मालिक जब तुझको निकाले,

क्वाटर का भाड़ा तुझको भरना पड़ेगा,

ये काया...

जब आएगी नोटिस न होगी जमानत,

तेरे पास होगी ना कुछ भी अमानत,

जैसा भी बैठा होगा चलना पड़ेंगा,

ये काया...

धर्मराज की कचहरी में जब तुम जाओगे,

पूछेगा मालिक तो क्या बतलाओगे,

पापों की अग्नि में जलना पड़ेगा,

ये काया का...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।