आया तेरे धाम बाबा खा के धक्के

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आया तेरे धाम बाबा खा के धक्के,

बना कही न काम बाबा खा के धक्के,

नाच रहा था बन कठपुलती इस ऊँगली तो कभी उस ऊँगली,

भटका हिन्दुस्तान बाबा खा के धक्के,

बना कही न काम ...

भाँती भाँती के झंडे उठाये इसको चढ़ाये उसको चढ़ाये,

आखिर थामन श्याम बाबा खा के धक्के,

बना कही न काम ...

उमीदो का लेके झोला दर दर घुमा सबको टटोला,

हुआ बड़ा परेशान बाबा खा के धक्के,

बना कही न काम ...

जो ग्यारस खाटू में बिता ले किस्मत होती श्याम हवाले,

मिला पवन को ज्ञान बाबा खा के धक्के,

बना कही न काम ...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।