तूने इतना दिया है मेरे सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तूने इतना दिया है मेरे सांवरे,

अब होता है गुज़ारा बड़े आराम से,

कितनी जल्दी बदलने लगे दिन मेरे,

जान ता हु मैं सब काम है ये तेरे,

तेरा एहसान है ये मेरे सांवरे,

अब होता है गुजारा बड़े आराम से,

तूने इतना दिया है मेरे सांवरे,

पहले दुखड़ो से जीवन परेशान था,

अपनी तकदीर पर खुद मैं हैरान था,

तूने एसी किरपा मुझपे की सांवरे,

अब होता है गुजारा बड़े आराम से,

तूने इतना दिया है मेरे सांवरे,

अब तो जीने का मुझको मजा आ रहा,

जब से किरपा पवन श्याम की पा रहा,

मौज में ज़िन्दगी है मेरी संवारे,

अब होता है गुजारा बड़े आराम से,

तूने इतना दिया है मेरे सांवरे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।