खाटू में है मंदिर तेरा जग पे राज तुम्हारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू में है मंदिर तेरा जग पे राज तुम्हारा है,

निर्बल का बल निर्धन का धन हारे का सहारा है,

मीठी मुस्काने है भोला सा मुखड़ा है,

मेरा खाटू वाला श्याम मेरा दिल का टुकड़ा है,

रग रग में तेरा नाम समाया तू प्राणो से प्यारा है,

निर्बल का बल निर्धन का धन हारे का सहारा है,

एक मंदिर में आ के क्या खेल रचाया है,

क्या होती है भगती हम को सिखलाया है,

तुमने हम को अपना मना ये एहसान तुम्हरा है,

निर्बल का बल निर्धन का धन हारे का सहारा है,

जब जब दुःख के बादल जीवन पे मंडराए,

तब तब साथी बन कर मेरे श्याम तुम आये,

श्याम कहे उसको अपनाया जग से जो भी हारा है,

निर्बल का बल निर्धन का धन हारे का सहारा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।