ओ खाटू के राजा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ खाटू के राजा,जरा नीले चढ़ के आजा,

भगत रहे हैं पुकार

तेरे आवन की खातिर बिछाये,

आँखे राहों पर,बाट रहे हैं निहार

ओ खाटू के राजा.....

भगतों ने मिलकर के ,तुमको बुलाया है

भावों के फूलों से ,तुमको सजाया है

अब देर न करना जरा भी,आन विराजो श्याम सिंघासन तैयार

ओ खाटू के राजा......

दिल के सिंघासन पे,तुमको बिठाएंगे,

नित चरणों में तेरे,तेरा गुणगान गाएंगे,

दिया है रूखा-सूखा जो,वहीँ सब अर्पण है तुझको कर लेना स्वीकार

ओ खाटू के राजा...........

दर आये भगतों को,दर्शन दिखादो श्याम,

हम हार न जाए,अपना बनालो श्याम,

बस एक ही अरजी, चरण में तेरे,"नादाँ "की मिलता रहे तेरा प्यार

ओ खाटू के राजा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।