गरीब की सुन ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गरीब की सुन ले ये सुदामा अलख जगाये,

हर दिल मेरा आज तेरा सब तेरा हुकम भजाये,

गरीब की सुन ले....

खेल रचाये क्या क्या तूने अज़ब बनाये खिलोने,

इस दिल में अरमान जगा हम गाये प्रेम तराने,

है हाथ फैलाये खड़ा गले से लगा ले,

जन्मो का रिश्ता तू आके निभा ले,

बैठा सुदामा तुझसे प्रीत लगा के,

श्याम नाम का वीणा लेकर बस तेरे गन गाये,

गरीब की सुन ले....

बड़े नगर का बड़ा वेपारी दोनों हाथ है खाली,

हाथ बंधी है डोर सभी की तू है सबका वाली,

क्या मांगू मैं तुम से सब कुछ तू जाने,

बचपन का यार तेरा सुदामा ना जाने,

दाग ना लगे यारी पर दुनिया ये याने,

हुआ मिलन दो दिलो का सजन,

दुनिया दर्शन पाए,

गरीब की सुन ले....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।