तू खाटू का है वासी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू खाटू का है वासी भगतो को है तू प्यारा,

दीनो के नाथ तू सुनले तुझपे है भरोसा हमारा,

तेरे नाम ने एह मेरे बाबा कितनो के दुःख को टाला,

कितने ही पापियों को भी तूने ही दिया है सहारा,

एह श्याम खाटू वाले मेरी आँखों का तू प्यारा,

दीनो के नाथ तू सुनले तुझपे है भरोसा हमारा,

भटके हुए है प्राणी रास्ता तू दिखादे,

करके किरपा तू बाबा मंजिल का पता बता दे,

हारे हुए है जग से इक तू ही श्याम हमारा,

दीनो के नाथ सुन ले तुझपे है भरोसा हमारा ,

तेरे ही सहारे बाबा इस जग को हमने जीता,

तेरे ही बल पे हमने दुनिया में जीना सीखा ,

तेरा नाम लेके प्यारे इस जीवन को है स्वारा,

दीनो के नाथ तू सुनले तुझपे है भरोसा हमारा,

जीवन में जो भी पाया सब तूने ही तो दिया है,

तेरे दर पर जो भी आया उनको अपना ही लिया है,

इंदु के जीवन का तेरे चरणों में ही गुजरा,

दीनो के नाथ तू सुनले तुझपे है भरोसा हमारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।