मुझे हो गया तुमसे प्यार सांवरियां मैं क्या करू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे हो गया तुमसे प्यार सांवरियां मैं क्या करू,

हुई आंखे तुमसे चार सांवरिया मैं क्या करू,

मुझे हो गया तुमसे प्यार सांवरियां मैं क्या करू,

जबसे देखा तुझे कोई और नहीं भाये,

तेरे सिवा कुछ भी मुझे नजर नहीं आये,

हुआ दिल मेरा बेक़रारा,

सांवरिया मैं क्या करू,

अँखियो में तुम हो तुझे दिल में वसा लिया,

तेरे प्यार में हे कान्हा जग सारा भुला दिया,

रहा दिल को नहीं इतवार सांवरिया मैं क्या करू,

मुझे हो गया तुमसे प्यार सांवरियां मैं क्या करू

दुनिय की कोई परवाह नहीं अब है,

सुख दुःख की कोई अब परवाह नहीं है,

मैं तो हो गई रे बदनाम सांवरिया मैं क्या करू,

मुझे हो गया तुमसे प्यार सांवरियां मैं क्या करू

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।