श्याम की अदालत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम की अदालत हर ग्यारस को लगती है,

सच्ची सिफारिश इनके आगे चलती है,

होते लाखो फैसले इस खाटू के दरबार में,

आर्डर चलता श्याम का इस सारे ही संसार में,

श्याम की अदालत....

बैठा चुप चाप बाबा सब की है सुनता,

दया की द्रिष्टि डाल हारे को चुनता,

श्याम की वकालत इस कलयुग में जमती है,

इनकी नयकट हर सीने में छलकती है,

होते लाखो फैसले इस खाटू के दरबार में,

आर्डर चलता श्याम का इस सारे ही संसार में,

श्याम की अदालत....

सेठो का सेठ ये गरीबो का नसीब है,

जिसका ना कोई जग में उनके करीब है,

है ये हकीकत ऐसे दयालु बाबा है,

गले से लगाले ऐसे किरपालु बाबा है,

होते लाखो फैसले इस खाटू के दरबार में,

आर्डर चलता श्याम का इस सारे ही संसार में,

श्याम की अदालत....

बजता है डंका इनके नाम का जग में,

दानी नहीं है ऐसा दूजा कलयुग में,

तेरी अदालत का अमिरत ये नौकर है,

करदो फैंसला बोले नमृता रो कर है,

होते लाखो फैसले इस खाटू के दरबार में,

आर्डर चलता श्याम का इस सारे ही संसार में,

श्याम की अदालत....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।