जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम,

जपते रहे तेरा प्यारा नाम,

जग के बड़े सताए है इक आस यही लाये है,

जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम,

हाथ जोड़ कर मांगू मैं वर्धन कभी न भूलू भगवन तेरा नाम,

आते रहे दरबार में दुबे रहे तेरे प्यार में,

जग के बड़े सताए है एक आस यही हम लाये है,

जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम

कर के किरपा हम को अपना ले लेना,

दास समज सेवा में लगा लेना,

सेवा करे दिल से तेरी,

पूजा करे मन से तेरी,

जग के बड़े सताए है एक आस यही लाये है,

जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम

दीं दयालु अज़ाब तेरो संसार,

कठिन बहुत है इसको करना पार,

इंसान की भोली लगे अब तू बता वो क्या करे,

जग के बड़े सताए है एक आस यही लाये है,

जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम

नंदू सुनले श्याम मेरी फर्याद,

रहे ये मीतू दुनिया में आबाद,

तू साज मैं संगीत हु तू राग और मैं गीत हु,

जग के बड़े सताए है इक आस यही हम लाये है,

जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।