तेरे साथ कभी था खेला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे साथ कभी था खेला,

अब पास नहीं है डेला

वो खड़ा है तेरे पास वो तुम्हे बताता है अपने बचपन का यार,

ना वस्त्र कोई है उसके तन पे,

वो नजर घुमावे तेरे मेहलन पे,

या की सूरत हो रही खस्ता है,

वाहा पे चले ना जाये रस्ता,

हाथ में उसके एक कुतारिया बारम बार दबाये,

वो तुम्हे बताता है अपने बचपन का यार ,

वो नाम सुदामा अपना बतलावे,

अँखियाँ में आंसू भर भर लावे,

वा के पाँव की फटी बिबाई है वा की बात समज ना आइ है,

क्या करू इस भीख मंगे का हुकम करो सरकार

वो तुम्हे बताता है अपने बचपन का यार ,

बस इतनी सुन के मोहन उठ बागे,

वो फेर सुदामा संग में लाये,

वो गले लगा कर रोये है असुवन से पग जब धोये है,

वो दो मुठी तंदुल में मोहन भर दिए भण्डार,

वो तुम्हे बताता है अपने बचपन का यार ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।