मेहंदीपुर के बाला जी हमे तेरा सहारा है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेहंदीपुर के बाला जी हमे तेरा सहारा है,

जब जब भी भीड़ पड़ी तुमको ही पुकारा है,

मेहंदीपुर के बाला जी ...

मतलब की दुनिया में अपना भी पराया है,

सुख दुःख में तुमने ही सदा साथ निभाया है,

सारा जग झूठा है,

सच्चा तेरा ये द्वारा है,

मेहंदीपुर के बाला जी हमे तेरा सहारा है

तेरा जो साथ मिला हम है किस्मत वाले,

जीवन की राहो के सब कांटे मिटा डाले,

तू ही मेरी मंजिल है,

और तू ही किनारा है,

मेहंदीपुर के बाला जी हमे तेरा सहारा है

टूटे न बंधन ये बस इतनी किरपा करना,

छूटा जो दामन तेरा मर जायेगे हम वरना,

तेरी दया से ही चले मेरा गुजरा है,

मेहंदीपुर के बाला जी हमे तेरा सहारा है

नरसी तेरे दर को अब छोड़ किधर जाए,

फेरु जिहदार नज़ारे मुझे तू ही नजर आये,

दुनिया के नजरो में दिखे तेरा नजारा है,

मेहंदीपुर के बाला जी हमे तेरा सहारा है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।