जय जय हनुमान मेरे तेरे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जय जय हनुमान मेरे तेरे भक्तों ने जोत जलाई,

आजाओ हनुमान मेरे तेरे चरणों मे अर्ज लगाई,

श्री राम दूत बलवान बडा,

लंका गढ में कुद पडा,

अकशय का तैने प्राण हडा,

लंका मे आग लगाई,

आजाओ हनुमान मेरे.....

मां सिया की खबर लगाई थी,

लक्ष्मण की जान बचाई थी,

संजीवन घोल पिलाई थी,

तुम लाये पाहड उठाई,

आजाओ हनुमान मेरे.....

तुम श़कर के अवतारी हो,

भक्तों के पालनहारी हो,

अष्ट सिद्धि बलकारी हो

तेरी मुरत दिल में समाई,

आजाओ हनुमान मेरे........

श्री सालासर में धाम तेरा

घर घर मे हे नाम तेरा,

संदीप स्वामी हें दास तेरा,

तेरी महीमा गाये सुनाई,

आजाओ हनुमान मेरे......

संदीप स्वामी

खिजुरीवास, अलवर(राज०)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।