लुटा दिया भण्डार खाटू वाले ने

संजय मित्तल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लुटा दिया भण्डार खाटू वाले ने,

कर दिया मालामाल खाटू वाले ने,

लूटा दिया भण्डार खाटू वाले ने

जैसी जो भावना लाया वैसा ही मुँह फल पाया,

नहीं खाली उसे लौटाया वो मन ही मन हरषाया,

कर दियां उसे निहाल खाटू वाले ने,

कर दिया मालामाल खाटू वाले ने.....

जो लगन लगाया सच्ची है उसकी नाव न अटकी,

वेडे को पार लगाया नहीं देर करि पल भर की,

मिटा दिया जान जाल खाटू वाले ने,

कर दिया मालामाल खाटू वाले ने.....

चरणों की किया जो सेवा वो पाया मिश्री मेवा,

जिसने है मंगा बीटा वो चाँद सा टुकड़ा पाया,

कर दिया फिर खुश हाल खाटूवाले ने

कर दिया मालामाल खाटू वाले ने.....

जिसने शृंगार सजाया वो श्याम का दर्शन पाया,

वो मन ही मन हरश्या नैनो में रूप समाया,

दिया है जन्म सुधार खाटू वाले ने,

कर दिया मालामाल खाटू वाले ने.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।