देखो एक बाला जोगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देखो एक बाला जोगी लला के दर्शन आयो,

मैया यशोदा जी के द्वार,

जोगीड़ा जोगीड़ा जोगिड़ा जोगीड़ा,जोगीडा जोगीड़ा,

लाला का मैय्या मुझको दर्शन करादे,

चरण रज कन्हैया जी का हमको दिलादे,

तेरा मैं दरवार ना छोडू,

के दर से ना मुख मोडू ,

जोगी की है ललकार,

जोगीड़ा जोगीड़ा .....

लाला से तेरो मैया जन्मों का नाता,

मैं हूं भिखारी तेरा लाला में दाता,

तेरी मैं पैया पकड़ू तुझसे हाथ में जोडू

जोगी की सुनले मा पुकार ,

जोगीड़ा जोगीड़ा.......

लाला का मैया जी ने दर्शन कराया,

चरण रज कन्हैया जी का भोला बाबा पाया,

तेरो लाला है प्यारो जगत से है ये न्यारो,

हरेगा धरा का भव भार,

जोगीड़ा जोगीड़ा.....

पं कमलेश उपाध्याय 8421815181

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।