मेरे घर के आगे श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे घर के आगे श्याम तेरा मंदिर बन जाये,

जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये,

मेरे घर के आगे श्याम तेरा मंदिर बन जाये,

जब पास रहेंगे तो आना जाना होगा,

मेरे भगवन हम दोनों का बस एक ठिकाना होगा,

तू सामने हो मेरे चाहे दम की निकल जाये,

जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये....

आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई देगी,

मुझे रोज सवेरे मूरत दिखाई देगी,

सेवा करने से मेरा जीवन सवर जाये,

जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये....

मैं हर रोज तुझको जाके परनाम करू गी,

जो मेरे लायक होगा वो तेरा काम करुगी,

सेवा तेरी से मेरा जीवन सवर जाये,

जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।