मेरे साईं नाथ ने क्या से क्या बना दिया

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे साईं नाथ ने क्या से क्या बना दिया,

माँगा था कतरा मैंने दरिया बना दिया,

मेरे साईं नाथ ने क्या से क्या बना दिया,

तेरा एहसान है साईं मेरी जान है,

जो कुछ भी पाया तुझसे तुझको कुर्बान है,

एहसान मानो उसका जलवा दिखा दिया,

मेरे साईं नाथ ने क्या से क्या बना दिया,

कैसे मैं बयान करू बड़ा मजबूर हु,

जिंदा हु कैसे बाबा तुझसे बड़ी दूर हु,

मैं तो हु पापी बाबा तुमने निभा लिया,

मेरे साईं नाथ ने क्या से क्या बना दिया,

जिसने है पाया तुझे उसने रब को पा लिया,

सोचा नही था बाबा तुमने भुला लिया,

उसे सारी दुनिया मिली जिसने तुझे पा लिया

मेरे साईं नाथ ने क्या से क्या बना दिया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।