पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री राधा श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है,

पूछे गी राधे तो जवाब देना पड़ ता है,

पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है,

जीवन की सांसे तेरी पल में रुक जायेगी,

आत्मा शरीर से चली जाएगी,

पुण्य जो कमाए तेरे साथ वही जाता है,

पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है,

धन और दौलत तेरे साथ नहीं जाएगी,

अच्छे कर्मो को तेरे दुनिया सराये गी,

नाम जो कमाया तेरे साथ वही जाता है,

पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है,

जब तेरी काया चिता पे रख दी जाएगी,

धु धु जले गए पगले राख बन जाये गी,

कुटंब का बिला तेरे साथ नहीं जाता है,

पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है,

श्यामा शरण में आजा तेरी बन जाएगी,

तार देंगी भाव से पारस बात बन जाएगी,

दास नरेश श्री शरण में रहना चाहता है,

पल पल की सांसो का हिसाब देना पड़ता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।