जबसे लगन श्याम से लागी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जबसे लगन श्याम से लागी मजा जीने का आया है,

ये नशा न उतरे मुझपे ऐसा जादू छाया है,

जबसे लगन श्याम से लागी.....

श्याम नाम की मस्ती ऐसी पल पल बढ़ती जाये,

जितनी पी लू उतनी ही आँखों में चढ़ती जाये,

श्याम धनि ने मुझपे ऐसा प्यार लुटाया है,

जबसे लगन श्याम से लागी ....

अरे ऐसा नशा चढ़ा है मुझे बाकि नशे है फ़िके,

ये दुनिया वाले पीते है पीने के गलत तरीके,

श्याम नाम का प्याला पी ले,

श्याम ना का प्याला तो मेरे मन भाया है,

जबसे लगन श्याम से लागी ......

खुटीतान के सोता हु जब श्याम मेरा है सागे,

श्याम के पीछे चलता हु ये चलता आगे आगे,

हर मुश्किल में इसने मेरा साथ निभाया है,

जबसे लगन श्याम से लागी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।