शिरडी नगर का महाराजा

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

शिरडी नगर का महाराजा मेरा साई पिया महाराज,

करता कर्म है अन दाता मेरा साई पिया महाराज,

द्वीप जलाये पानी से और बिगड़े बनाये काम,

झोली सभी की भर देता है मेरा साई राम,

शिरडी नगर का महाराजा......

सबके दिलो पे आज भी साई का राज है,

बैठा है सिर पे पहने ये सोने का ताज है,

किरपा है मेरे साई की हर एक गुलाम पर,

रखता ज़माने भर में सभी की लाज है,

शिरडी नगर का महाराजा...

साई का नाम जपने से शोरत मिली मुझे,

दौलत भी मुझको मिल गई इज्जत मिली मुझे,

साई ने रखी लाज अपने गुलाम की,

जाऊ यहाँ भी साई की रेहमत मिली मुझे,

शिरडी नगर का महाराजा

तारिक हु मैं साई का और साई है मेरा,

म स निज़ामी ने अदा साई से पाई है,

शिरडी नगर का महाराजा .......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।