मेरे बाबा मुझे तूने इतना दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे कान्हा मुझे तूने इतना दिया,

मेरे बाबा मुझे तूने इतना दिया,

अब कैसे करू मैं तेरा शुकरियाँ,

है ये तमना मेरी श्याम इतना करो,

हाथ यु ही सदा मेरे सिर पे धरो,

सोते उठते सदा नाम तेरा लिया,

मेरे बाबा मुझे तूने इतना दिया,

बाबा भूलू कभी ना तेरे उपकार को,

तूने गले से लगाया मेरे परिवार को,

कोई कर न सके तूने जितना किया,

मेरे बाबा मुझे तूने इतना दिया,

तेरे चरणों में हो अब ठिकाना प्रभु,

तेरे चरणों में हो अब ठिकाना प्रभु,

मैं हु नादान मुझे न भूलना प्रभु,

अर्श खाता है बाबा तेरा दिया

मेरे बाबा मुझे तूने इतना दिया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।