घाटे वाले बाला जी तेरा सच्चा द्वारा है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

घाटे वाले बाला जी तेरा सच्चा द्वारा है,

तेरे दर पे आये बाबा तेरा ही सहारा है,

सब धामों में धाम निराला तेरा मेहंदीपुर धाम है,

हे अंजनी के लाला तुझे बार बार परनाम है,

सुबह शाम माला रटे तू प्राणो से प्यारा है,

घाटे वाले बाला जी तेरा सच्चा द्वारा है,

भक्त तेरे दीवाने हो गए बाला जी तेरे प्यार में ,

तेरे जैसा संकट मोचन न कोई संसार में,

सारी दुनिया में हे डंका भजे तुम्हारा है,

घाटे वाले बाला जी तेरा सच्चा द्वारा है,

दीं दयाल दया का सागर सिदा भोला भला तू,

थोड़ी सी भक्ति से बाबा खुश हो जाने वाला तू,

माया अप्रम पार तेरी जान ता जग सारा है,

घाटे वाले बाला जी तेरा सच्चा द्वारा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।