तेरे दर पर सर झुकाया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर पर सर झुकाया तुझे दुख में हम पुकारे हैं,

बस जी रहे हैं बाबा तेरे नाम के सहारे,

रहने दो मुझको बाबा चरणों के पास अपने ,

जीवन गुजार दूंगा सेवा में मैं तुम्हारी ,

तेरे दर पर सिर झुकाया....

दुनिया की मोह माया घेरे हैं मुझको आकर,

इस दुख से मेरे बाबा तू ही मुझे उबारे ,

तेरे दर पर सिर झुकाया....

इक आस कर दो पूरी तुम मेरी मेरे बाबा,

बंदा तड़प रहा है दर्शन बिना तुम्हारे,

तेरे दर पर सिर झुकाया....

Suresh Sharma

9460775781

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।