तू कन्हियाँ से नजरे मिला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू कन्हियाँ से नजरे मिला तेरी किस्मत बदल जाएगी,

सिर इसके आगे तू झुका बात बिगड़ी भी बन जाएगी,

तू कन्हियाँ से नजरे मिला.......

क्या मांगता है इस जग से सिवा ठोकरों से कुछ न मिलागा,

झोली इसके तू आगे फैला झोली खुशियों से भर जाएगी,

तू कन्हियाँ से नजरे मिला,

कर्ज पे कर्ज बांके ने सबको दिया,

मूल क्या वयज भी तो न हमसे लिया,

अब ऐसी तू राह दिखा मंजिल मुझको भी मिल जाएगी,

तू कन्हियाँ से नजरे मिला,

सारे जग में इनकी हकूमत चले,

इनकी मर्जी बिना पता भी न हिले,

शुक्ला लिखता है पारस तू गा,

बात तेरी भी बन जाएगी,

तू कन्हियाँ से नजरे मिला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।