श्याम बाबा से जिनका सम्बन्ध है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा से जिनका सम्बन्ध है,

उनके घर में आनंद ही आनंद है

डोर जीवन की सौंप श्याम नाम को,

बाबा कर देंगे तेरे हर काम को,

आ गया जिनको बाबा पसंद है,

उनके घर में आनंद ही आनंद है

रिश्ता जिनका खाटू से हो जायेगा,

ज़िंदगी में अन्त सुख पायेगा,

जिनकी आँखों में श्याम नजर बंद है,

उनके घर में आनंद ही आनंद है

मैं तो सबसे कहु जोड़ो श्याम से लग्न,

काट दो ज़िंदगी होक श्याम में मग्न,

छाई कण कण में खाटू की सुगंद है,

उनके घर में आनंद ही आनंद है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।