खाटू वाले हम भी तेरे सहारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हो खाटू वाले हम भी तेरे सहारे,

शीश का तूने दान दिया है हारे के तुम सहारे,

हो खाटू वाले हम भी तेरे सहारे,

फस जाये जब मझधार में नैया,

बनता तू ही सहाई,

अँध्यारो में मिलता न रास्ता,

तूने ही राह दिखाई,

ब्याह पकड़ कर तू ही मेरी ले जाता है किनारे,

खाटू वाले हम भी तेरे सहारे,

तू ही करता चिंता मेरी,

तू ही प्यार लुटाता,

तेरी किरपा से बाबा परिवार मेरा हस्ता और मुस्कुराता,

तेरा भार उतारू कैसे ओ मेरे पालनहारे खाटू वाले,

हम भी तेरे सहारे,

खाटू वाले हम भी तेरे सहारे,

जब से मिला है तू मुझसे बाबा मेरे तो है वारे न्यारे,

तू ही मेरा जीवन तू ही मेरी पूजा ममता तेरे सहारे,

तेरे नाम की बन के दीवानी आई हु तेरे दवारे,

खाटू वाले हम भी तेरे सहारे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।