ये संसार तेरा है ये गुलज़ार तेरा है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

ये संसार तेरा है ये गुलज़ार तेरा है,

बाला जी किरपा रखना ये परिवार तेरा है,

शनिवार तेरा है मंगलवार तेरा है,

बाला जी किरपा रखना ये परिवार तेरा है,

हम तेरे अंश हैं तेरी संतान हैं,

तू दयालु बड़ा हम तो नादान हैं,

तू पालनहार मेरा है सिरजनहार मेरा है,

बाला जी किरपा रखना ये परिवार तेरा है,

जग के हर मोड़ पर तू संभाले हमे,

कोई मुश्किल जो आये निकले हमे,

ये उपकार तेरा है चमत्कार तेरा है,

बाला जी किरपा रखना ये परिवार तेरा है,

मोह माया के बंधन छुड़ाए तूही,

हम जैसों की बिगड़ी बनाये तूही,

तू आधार मेरा है खेवनहार मेरा है,

बाला जी किरपा रखना ये परिवार तेरा है,

रखना हम पर सदा ही तू नज़रे मेहर,

हरिपाल तेरी किरपा के हम मुंतज़िर,

तू ही यार मेरा है तू दिलदार मेरा है,

बाला जी किरपा रखना ये परिवार तेरा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।