नज़र श्याम की उतार दीजिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नज़र श्याम की उतार दीजिये,

नून राई तो वार दीजिये,

नज़र श्याम की उतार दीजिये,

आज दूल्हा बने है बिहारी इन्हे नजर लगे न हमारी,

निम्बू मिर्ची उतार दीजिये,

नज़र श्याम की उतार दीजिये,

बागा सूंदर है श्याम जी तुम्हारा किसने हाथो से तुम को सवारा,

हाथ उसका तो चुम लीजिये,

नज़र श्याम की उतार दीजिये

मेरे सांवरे सलोने प्यारे तेरे नैना बड़े कजरारे,

रही सुरमा लगा दीजिये,

नज़र श्याम की उतार दीजिये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।