खाटू में चले जाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जग से हार गया जो खाटू में चले जाना,

जाकर मेरे श्याम प्रभु से तुम दिल का हाल बतलाना,

वो सुन लेगा क्या हाल तुम्हारा है,

वो हारे का सहारा है,

अब कोई दुखियाँ खाटू पहली वार है जाता,

चरणों में ना बिठाये वो सीधा गले लगाता,

जब जब संकट आये अपने होत पराये,

नहीं कोई तुम्हे समझता दुनिया तो हसी उड़ाए,

वो समजेगा क्या हाल तुम्हारा है,

वो हारे का सहारा है,

ना चढ़ते हीरे मोती ना भाये चांदी सोना,

भावो के दो आंसू से खाटू की चौकठ धोना,

बस एक पुकार पे वो तेरी वो दौड़ा चला आये,

भक्तो की आंख में आंसू मेरा श्याम न देख पाए,

वो समजे गा क्या हाल तुम्हारा है,

वो हारे का सहारा है,

दुखियो को जाते लेकर खाटू धाम,

करे बहादुर उनको हाथ जोड़ प्रणाम,

बस एक फ़र्ज़ है तेरा तुम अपना फ़र्ज़ निभाना,

तू भी किसी दुखराये को संग खाटू लेकर जाना,

संवारा तो प्यार का मारा है वो हारे का सहारा है,

वो हारे का सहारा है...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।