भक्ति रस में शक्ति बड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भक्ति रस में शक्ति बड़ी श्याम रट ले घडी दो घडी,

बीत जाये उमरियाँ तेरी श्याम रट ले घडी दी घडी,

ज़िंदगी यु गुजर जाएगी देखता ही तू रह जायेगा,

फिर तू कर चाहे लाखो यत्न गुजरा वक़्त नहीं आएगा,

वो नहीं आएगा,

भाग्ये रेखा है किसने पड़ी श्याम रट ले घडी दो घडी,

भक्ति रस में शक्ति बड़ी श्याम रट ले घडी दो घडी,

आता है जो भी संसार में जाना पड़ता है संसार से,

पार कर ले ये जीवन की नैया श्याम नाम की पतवार से,

दिल की पतवार से,

रह ना जाये भवर में कड़ी, श्याम रट ले घडी दो घडी,

भक्ति रस में शक्ति बड़ी श्याम रट ले घडी दो घडी,

आओ खाटू वाले की शरण मिल के गाओ सभी इनके भजन,

बस लगा लो इन्ही से लगन रहो इसकी धुन में मगन,

मेरे मोहन की महिमा बड़ी श्याम रट ले घडी दो घडी,

भक्ति रस में शक्ति बड़ी श्याम रट ले घडी दो घडी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।