मेरा हाथ पकड़ ले साई

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरा हाथ पकड़ ले साई और शिरडी ले कर चल,

इस मन को वश में करलो ये मन है बड़ा चंचल,

मेरा हाथ पकड़ ले साई और शिरडी ले कर चल,

पल पल ये उड़ता जाये मेरे हाथो में नहीं आये,

मैं कैसे इसको सम्भालू मुझे अपने साथ नचाये,

तू अपनी भक्ति दे कर मेरा मन करदो निर्मल,

मेरा हाथ पकड़ ले साई और शिरडी ले कर चल,

हाल सभी के दिल का दाता जाने है मेरे साई,

थोड़ी सी मेरे मन पड़ कर वो अपनी करुणाई,

तेरे पास है मेरे साई मुश्किलों का हल,

मेरा हाथ पकड़ ले साई और शिरडी ले कर चल,

तेरी शरण में आकर साई जीना इसको आएगा,

भटक रहा दुनिया में ये मन चैन बड़ा वो पाए गा,

तुम इस सिर पे रख दो ममता का आंचल,

मेरा हाथ पकड़ ले साई और शिरडी ले कर चल,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।