बाला जी बाला जी मोहे राम मिलादो

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बालाजी बालाजी मोहे राम मिलादो

रूद्र रूप तुम केसरी नंदन

बार बार करूँ तुमको वंदन

इन नैनो की प्यास बुझादो

अंजना माँ के लाल प्यारे,

तेरे अध्भुत रंग न्यारे,

भक्ति का रंग चढादो, मोहे-------

बालाजी बालाजी मोहे राम मिलादो,

सुग्रीव को तूने राम मिलाये,

लक्ष्मण के थे प्राण बचाये,

सच की राह देखादो - मोहे-------

बालाजी बालाजी मोहे राम मिलादो,

लंका जलाई दानव मारे,

सीता माँ के शोक निवारे,

मेरे भी शोक मिटादो - मोहे-------

बालाजी बालाजी मोहे राम मिलादो

संकट मोचन हे बलशाली,

तेरी जग में शान निराली,

संकट आन मिटादो - मोहे------

बालाजी बालाजी मोहे राम मिलादो,

रोम रोम तेरे राम हैं रमते,

कमलकपिल पूरी तुमको भझते,

भूत प्रेत सब दूर भागदो - मोहे------

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।