सफल हुआ है उन्ही का जीवन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सफल हुआ है उन्ही का जीवन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

उन्ही को तेरा हुआ है दर्शन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

ना पाया तुझको अमीर बन कर ना पाया तुझको फ़कीर बन कर,

उन्ही की पूजा हुई हो पुराण जो तेरे चरणों में आ चुके है,

उन्ही को तेरा हुआ है दर्शन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

यहाँ भी जिसने तुम्हे पुकारा वही प्रगट हो दिया सहारा,

कटे है उनके दुखो के बंधन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

उन्ही को तेरा हुआ है दर्शन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

शरण तुम्हारी जो जन भी आते किरपा से तेरी वो मुक्ति पाते,

उन्हें सुखो का मिला है साधन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

उन्ही को तेरा हुआ है दर्शन जो तेरे चरणों में आ चुके है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।