देदे थोडा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा

पारंपरिक
अन्य भजन रानी सती दादी भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

देदे थोडा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा।

देदे थोडा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा,

यह बालक भी तर जाएगा, देदे थोडा प्यार...

दे दिया तुमने सबको सहारा माँ, जो द्वारे आया है,

भर दिया दामन उस का ख़ुशी से माँ, जो अर्जी लाया है,

मुझ को देने से खजाना कम नहीं हो जाएगा।

यह बालक भी तर जाएगा, देदे थोडा प्यार...

है पुराना माँ रिश्ता हमारा जो, उसे तुम याद करो,

करदे कृपा ओ माँ, बालक तुम्हारा हूँ, मेरे सर पे हाथ धरो,

प्यार का रिश्ता हमारा टूटने ना पाएगा।

यह बालक भी तर जाएगा, देदे थोडा प्यार...

जान मेरी यह माँ, तेरे हवाले है, इसे अब पार करो,

गर दे दिया तुने इसको किनारा ना, तो यह विशवास करो, माँ,

यह तेरा दरबार जय जयकारों से गुन्जाएगा।

यह बालक भी तर जाएगा, देदे थोडा प्यार...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।