तेरा श्याम नाम ही बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा श्याम नाम ही बाबा व्यपार हो गया,

क्या धनवानों का बाबा लखदातार हो गया,

तेरा श्याम नाम ही बाबा ......

कुछ लोग पैसे वाले बड़ा रोब दिखते है,

वो पीछे के रस्ते से दर्शन कर जाते है,

ये निर्धन क्यों दर्शन से लाचार हो गया,

क्या धनवानों का बाबा लखदातार हो गया,

तेरा श्याम नाम ही बाबा ......

कुछ लोग कहते पैसा ना लेते गाने का,

बस खर्च हमारा दे देना तुम हमारे आने जाने का,

आने जाने में खर्चा कई हज़ार हो गया,

क्या धनवानों का बाबा लखदातार हो गया,

तेरा श्याम नाम ही बाबा ......

सच्चे भगतो को दर्शन होते है घंटो में,

कुछ खड़े हए लाइन में कुछ पड़े है टेंटो में,

धर्म शाला पे सेठो का अधिकार हो गया,

क्या धनवानों का बाबा लखदातार हो गया,

तेरा श्याम नाम ही बाबा ......

शरधा भक्ति से यहाँ बाबा आता कौन है,

मेरा श्याम तो सबकी जाने पर रहता मोन है,

ये राज पल सच बोल के गुणागार हो गया,

क्या धनवानों का बाबा लखदातार हो गया,

तेरा श्याम नाम ही बाबा ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।