मेरा दिल दीवाना काली कमली वाले का हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा दिल दीवाना काली कमली वाले का हो गया,

मैंने देखा एक नजर ही दिल मेरा लेकर हो गया,

मेरा दिल दीवाना काली कमली वाले का हो गया...

मेरा यार हुआ दिलदार हुआ मेरा प्यार हुआ संसार हुआ,

मैं भूल गई दुनिया सारी मेरा सब कुछ लाख दातार हुआ,

मुझको काले नैनो की डोरी में पिरो गया,

मेरा दिल दीवाना काली कमली वाले का हो गया

मैं उड़ने लगी अम्बर में धरती पे नहीं है पाँव मेरे,

अब काली कमली वाला खुशियों की बरसात करे,

मुझे प्रीत के झरने में वो सांवरिया आज भिगो गया,

मेरा दिल दीवाना काली कमली वाले का हो गया

मेरे सँवारे की रग रग में अब प्रेम सरिता बहती है,

कहते है सारी दुनिया सुनी पागल जैसे रहती है,

मैं पागल हो गई शर्मा अब श्याम का जादू हो गया,

मेरा दिल दीवाना काली कमली वाले का हो गया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।