भगतो ने मिलकर किया है छप्पन भोग

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भगतो ने मिलकर किया है छप्पन भोग त्यार जी,

जीमो सरकार जी जीमो सरकार जी

लाडू पेड़ा और बर्फी कलाकंद बालूशाही,

जलेबी शकर पारा अमरती रास मिलाई,

गुलाब जामुन रसगुल्ला फिनि गेवर गुलदाना,

मालपुड़ा और चम्चम घुर्मि और ताल मखाना,

राज भोग संग रेवड़ी बाबा बड़ी ही लच्छेदार जी,

जीमो सरकार जी जीमो सरकार जी

पतीसा खीर चूरमा खिचड़ा भी अंबेला,

बनाया बड़े चाव से खारी का गजरेला,

काजू किसमिस और पिस्टे बादाम अखरोट शुआरे,

लौंग इलाइची मिश्री थाल में न्यारे न्यारे,

केसर वाला दूध सांवरे लागे जायके दार जी,

जीमो सरकार जी जीमो सरकार जी

आम अमरुद और चीकू फ्रूट है ताजा है सारे,

संतरा सेब पपीता लीची और अल्लू भुखारे,

मौसमी खटी मीठी अंगूर के गुशे प्यारे ,

क्या कहना अनानास का है जामुन काले काले,

देख देख जी ललचावे केले कितनी दार जी,

जीमो सरकार जी जीमो सरकार जी

बड़ी नमकीन है बाबा खा के देख किचोरी,

काचरी की चटनी भी साथ में भरी कटोरी,

जीबड़ा पापड़ भुजिया मंगाई बीकानेरी,

चाहे पिशाच रवाड़ी श्याम यहाँ मर्जी तेरी,

भीम साइन तेरा पान बनारस लाया लख दातार जी ,

जीमो सरकार जी जीमो सरकार जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।